बेतिया नगर निगम में सगे संबंधी को फर्जी सफाई कर्मी बना पार्षद करा रहे फर्जी भुगतान

बेतिया मीडिया हाऊस 9ता.संवाददाता।* स्थानीय नगर निगम के विभिन्न वार्डों के पार्षद वार्ड में अपने सगे संबंधी और करीबियों को फर्जी सफाईकर्मी बता उनके नाम पर सरकारी राशि का महीनों से गबन कर रहे हैं। नगर विकास एवम आवास विभाग को मिली इसकी शिकायत के बाद विभाग के अवर सचिव ने नगर आयुक्त शंभू कुमार को इसकी गंभीरता पूर्वक जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। अवर सचिव के पत्र में उल्लेख है कि नगर निगम के वार्ड 02, 22, 29 और 40 में सगे संबंधी को फर्जी सफाई कर्मी बना पार्षदगण फर्जी भुगतान करा रहे हैं। संबंधित जन शिकायतों में इससे संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई है। इधर विभागीय अवर सचिव के स्तर से नगर आयुक्त को पत्र लिख कर इस तरह से गबन की शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट करने का अनुरोध किए जाने का पत्र प्राप्त होते ही नगर निगम क्षेत्र के ऐसे अन्य वार्डों में भी खलबली मच गई है। इधर नगर निगम महापौर ने बताया कि इस प्रकार से गबन और धांधली की विभाग को मिली शिकायत में नगर निगम के वार्ड 02, 22, 29 और 40 से प्राप्त जन शिकायतों का उल्लेख है। जबकि वार्ड तीन के पूर्व नगर पार्षद सुजीत कुमार उर्फ मंटू के द्वारा दायर एक परिवाद में वार्ड तीन में जेल में रहे सफाई कर्मी के नाम से भी भुगतान और अन्य मजदूरों के फर्जी भुगतान जैसी धांधली की गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि ऐसी शिकायत कुछ अन्य वार्डों से भी मिली है। उन्होंने शिकायत कर्ताओं से लिखित परिवाद दायर करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने भी नगर आयुक्त को वार्ड 02, 03, 22, 29 और 40 से दायर परिवादों की जांच का निर्देश देते हुए ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेने का आदेश दिया है। विदित हो कि वार्डों के सफाई कर्मियों के हाजिरी पर आरोपित वार्ड संख्या 2 की पार्षद अनुराधा यादव, वार्ड संख्या 3 के पार्षद सहमत अली, वार्ड संख्या 22 के नंदलाल, वार्ड संख्या 29 के पार्षद अमर यादव, वार्ड संख्या 40 के पार्षद साजन कुमार इत्यादि द्वारा हस्ताक्षर करने के बाद ही निगम द्वारा भुगतान कराया जाता है।

आज मोतिहारी में राष्ट्रपति का होगा आगमन ,सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु तैयारी का जायजा लिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *