सियारी पंचायत में मुखिया ने विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काटकर किया

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत के बिरहोर डेरा गांव में मुखिया राम वृक्ष मुर्मू ने 25 केवीए क्षमता के नया विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काटकर किया।इस गांव में पुराना विद्युत ट्रांसफार्मर 15 दिन पूर्व जल जाने से बिजली गुल थी। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया को दिया। जिसके बाद मुखिया ने इस समस्या से मंत्री योगेंद्र प्रसाद को अवगत कराया। मंत्री जी ने तत्परता के साथ इस गांव में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य किया। मौके पर मुखिया राम वृक्ष मुर्मू ने कहा कि आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी सियारी पंचायत के असना पानी गांव में अभी तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रयासों से इस गांव में बिजली पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है। दीपावली तक यह गांव रोशनी से जगमगायेगा। इस अवसर पर उपमुखिया बाबू चंद मांझी ,रामेश्वर मांझी ,भादो मांझी ,नकुल सोरेन ,रामेश्वर सोरेन , बाबूलाल मुर्मू , आघनू मांझी ,रामजी मांझी,बुधन मांझी ,लालजी मांझी ,शोधन मांझी , संजय करमाली ,बाबू दास टुडू ,दिना राम मांझी ,बड़की देवी ,रुपू मुनि देवी , फुलमनी देवी सहित कई ग्रामिण मौजुद थे।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत ओएनजीसी ने गोमिया में चलाया स्वच्छता अभियान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *