सुल्तानपुर में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मारी महिला को गोली, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

मामला नगर कोतवाली के करौंदिया मोहल्ले के महिला थाना क्षेत्र का है। बल्दीराय थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव की रहने वाली रजिया बेगम अपने बेटे फहीम मिर्जा के साथ करौंदिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है।

शनिवार देर शाम तीन लोग उनके घर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने महिला के गले में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही रजिया का बेटा घर पहुंचा और आनन-फानन में अपनी मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रजिया नाम की एक महिला अपने बेटे के साथ रहती हैं। महिला का कहना है कि उनके घर कुछ अज्ञात लोग आए थे। उस दौरान वह घर में अकेली थी, तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

सोमेन बर्मा ने कहा, “महिला को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला को अभी ज्यादा दिक्कत नहीं है और सांस भी ले पा रही हैं। हालांकि, आगे के इलाज के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।”

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संस्थानिक लीग : हितिक वालिया की दूसरी हैट्रिक, खाद्य निगम और रेलवे की जीत

–आईएएनएस

एफएम/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *