मऊ की इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में 7 लोगों की आकस्मिक मौत, 23 लोग गंभीर रूप से घायल है,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी लखनऊ/मऊ– प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा आज अपरान्ह 2:00 बजे मऊ जिले के अस्पताल पहुंचकर मऊ की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात करेंगे और घायलों को मिल रहे इलाज की जमीनी हकीकत जानेंगे। श्री शर्मा मऊ की दुर्घटना में मृत हुए लोगों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे तथा मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी करेंगे। मंत्री जी घटनास्थल का स्थल निरीक्षण भी करेंगे तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के लिए दोषी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जिला प्रशासन को देंगे, जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की संभावना न रहे। ए.के. शर्मा ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। प्रदेश सरकार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर बेहद संवेदनशील है।

ए.के.शर्मा ने ने शुक्रवार को मऊ जनपद में अपरान्ह 3:00 बजे हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 05 महिलाओं और 02 बच्चों की आकस्मिक निधन पर तथा 23 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना व सहानुभूति व्यक्त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों, महिलाओं व बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन से संपर्क कर घटना की जानकारी ली तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और उनकी हर सम्भव मदद करने के निर्देश भी दिए।

युवा संवाद कार्यक्रम विश्वास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित

मऊ स्थित घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर में खाली प्लॉट की 10 फिट ऊंची दीवार गिरने से 23 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने तथा 05 महिलाओं और 02 बच्चों की आकस्मिक मौत की खबर सुनते ही मंत्री श्री शर्मा ने अपना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे को रद्द कर शोकाकुल परिवारीजनो को हर सम्भव मदद के लिए अधिकारियों, क्षेत्रीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया। मंत्री श्री शर्मा ने पीड़ित परिजनों के लिए अकस्मात आई इस ह्रदय बिदारक व दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उत्पन्न परिस्थिति को सहने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

जनपद मऊ में हुई घटना की जानकारी के समय नगर विकास मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 03 जिलों आगरा, एटा, अलीगढ़ के दौरे पर थे। जनपद मऊ में हुई इस हृदय विदारक घटना की जानकारी होते ही मंत्री श्री शर्मा ने अपना आगरा दौरा रद्द करते हुए हादसे के पीड़ितों को हर सम्भव मदद पहुँचाने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत जिले के अन्य अधिकारियों तथा क्षेत्र के लोगों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से फोन पर बात की। मंत्री श्री शर्मा का गृह जनपद होने की वजह से उन्होंने अपने परिजनों को भी पीड़ितो की मदद करने के लिए अस्पताल भेजा तथा हर सम्भव मदद पहुँचाने के लिए कहा।

मिली जानकारी के अनुसार खाली प्लाट की 10 फिट ऊंची दीवार के पास ही अपरान्ह 3:00 बजे घोसी निवासी बृजेश पुत्र हरिहर प्रसाद मद्धेशिया परिवार के घर में बरात जाने से एक दिन पहले महिलाओं द्वारा हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। जब यह दीवार गिरी तो मौजूद लोग उसकी जद में आ गए। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 07 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 05 महिलाए और 02 बच्चें है, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद राहत एवम् बचाव कार्य कर सभी घायलों को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीजीआई आजमगढ़, जिले के 03 निजी अस्पताल सदर , फातिमा व प्रकाश में भर्ती कराया गया। मंत्री श्री शर्मा ने सभी अस्पतालों को घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने तथा उचित देखभाल करने के लिए निर्देशित किया है।

निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप सभी क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति की जा रही-ए के शर्मा

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह समय घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का है, और जिन पारिवारी जनो ने अपने सदस्यों को खो दिया है उनके लिए यह एक ह्रदय बिदारक क्षण है। मैं उन्हें हृदय से नमन करता हूं। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस हृदय विदारक क्षण को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। साथ ही मृतकों की आत्मा को शांति मिले परमात्मा से यही प्रार्थना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *