मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मण्डलायुक्त,डी0आई0जी0, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा

Media House सोनभद्र-मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने जनपद सोनभद्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी व हेलीपैड स्थल लोढ़ी का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने मा0 मुख्यमंत्री जी के हेलीपैड स्थल का स्थलीय जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं के सम्बन्ध में डी0आई0जी0 आर0पी0 सिंह, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह से विचार-विमर्श करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दियें और कहा कि सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर लिये जाये, जिससे कि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पाये, उन्होंने कहा कि हेलीपैड स्थल के आस-पास के झाड़ियों का कटान करते हुए साफ-सफाई का बेहतर प्रबन्ध किया जाये, इस दौरान डी0आई0जी0 श्री आर0पी0 सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी भी आवश्यकतानुसार निर्धारित स्थलों पर लगाने के निर्देश दियें।

प्रदेश में औद्योगिकरण बढ़ने सेे विद्युत की मांग में होगी बढ़ोत्तरी-ए के शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *