J-K: डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में अधिकारी समेत 4 जवान शहीद, कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

मीडिया हाउस 16 ता.J-K: डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में अधिकारी समेत 4 जवान शहीद, कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार शाम एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी सहित 4 जवानों की मंगलवार तड़के इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया.

थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की. एक अधिकारी के नेतृत्व में बहादुर सैनिकों ने चुनौतीपूर्ण इलाके में घने जंगलों के बीच उनका पीछा किया, जिसके बाद रात 9 बजे के आसपास जंगल में एक और मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मंगलवार सुबह एक अधिकारी सहित उनमें से चार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1210 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *