भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पद पर पुनः निर्विरोध निर्वाचित किए गए जयप्रकाश निराला

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बैरगनिया (सीतामढ़ी)। रविवार को प्रखंड क्षेत्र के पचटकी यदू बाजार स्थित योगेंद्र प्रसाद शिक्षक के दरवाजे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा नेता अनिल मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के श्यामचंद्र सिंह ‘अमिताभ’ , अरुण कुमार गुप्ता, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा एवं मुख्य अतिथि के रूप में रीगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोतीलाल प्रसाद उपस्थित हुए। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी ऑठों पंचायत के शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष जयप्रकाश निराला के दोबारा अध्यक्ष चयनित करने हेतु अनिल मिश्रा ने प्रस्ताव दिया। जिसका समर्थन उपस्थित भाजपा के सभी सदस्यों ने एक साथ किया। उनके नाम के प्रस्ताव का किसी ने भी विरोध नहीं किया। इसके बाद संगठन प्रभारी श्यामचंद्र सिंह अमिताभ ने घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष के रूप में पुनः जयप्रकाश निराला निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस कार्यक्रम के मौके पर जिला कार्य समिति के सदस्य पवन कुमार गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार गौतम, पूर्व महामंत्री सुनील झा,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, अजय कुमार, मनोज शाह, रामलाल पासवान, रणवीर मिश्रा, बबलू सिंह, राजपूत रामप्रीत साहनी हरेंद्र राम, अवधेश सिंह, नागेंद्र महतो, पारस शाह, जगदीश पंडित, श्याम बहादुर शाह, जयप्रकाश भारती, प्रमोद प्रसाद, मुखिया अजीत कुमार, सरपंच रघुनाथ पासवान सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।








