जदयू नेता अलीहसन ने फीता काटकर किया कार्यालय का उद्घाटन

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी सुगौली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुगौली नगर के मुख्य पार्षद नसरीन अली और जदयू नेता अलीहसन ने अपने आवास पर राष्ट्रीय झंडोतोलन किया l और जदयू कार्यालय का भी उद्घाटन किया। अलीहसन ने प्रेस को संबोधित करते हुए नीतीश को बिहार का जनप्रिय और विकाश पुरुष बताया l और राजद पर तीखा हमला करते हुए कहा लालटेन की सरकार में लोग सड़क पर चलने से डरते थे। साथ हीं सुगौली के वर्तमान विधायक शशिभूषण सिंह पर तीखा हमला करते हुए कहा की विधायक ने मुझे केस में फ़सवाया और प्रताड़ित करवाया। विकास का अध्याय लिखने वाले हमारे बिहार के मुखिया नीतीश कुमार से प्रेरित होकर मैने जदयू का सदस्यता ग्रहण किया। साथ हीं मौके पर अलीहसन ने अपने आवास पर ही दर्जनों लोगो को जदयू की सदस्यता ग्रहण करवाया l और उन्होंने आगामी महीने में नगर से दो हजार से ज्यादा लोगों को जदयू की सदस्यता ग्रहण करवाने के बात कही। कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया की जदयू में बड़ी संख्या में लोग आ रहे है जिन्हें पार्टी स्वागत कर रही है । मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वरीय नेता ब्रजेश पटेल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हाफिज मियां, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अजय कुमार साहू, रवि पटेल, मनोज सिंह, श्रीराम कुमार, राजकुमार पटेल, धनीलाल साह, मुन्ना आलम, नरेश पटेल, मनोज महतो अशरफ कुरैशी हैदर कुरैशी एहतेशाम आलम तबरेज आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर का किया भ्रमण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *