16 अक्टूबर को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 13ता.बेतिया। श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रांगण में दिनांक-16.10.2023 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है। जिला नियोजन पदाधिकारी, अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प, रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनः 16 अक्टूबर 2023 को भी जिला नियोजनालय, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन्स्टाकार्ट प्राईवेट लिमिटेड द्वारा डिलेविरी एग्जक्यूटिव के पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक कुल-20 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 10500.00 रूपया प्रतिमाह मानदेय प्रदान की जायेगी। कार्यक्षेत्र पश्चिम चम्पारण जिला होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही,दिल्ली हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को कई मामलों में जारी किया समन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *