सिर्फ अधिक अंक प्राप्त करना सफलता नही है : अशोक पाठक 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 23ता०बोकारो। चिन्मय विद्यालय के स्वामी तेजोमयानंद सभागार में सी.बी.एस. ई नई दिल्ली द्वारा आयोजित दो दिवसीय कक्षा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला की सुत्रधार अशोक कुमार पाठक एवं उर्वशी माला ने कार्यशाला के दुसरे दिन कक्षा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान करते हुए कहा कि शिक्षक को यह सोच कर कार्य करना है कि उनकी कक्षा सबसे बेहतर है और प्रत्येक बच्चा खास हे उसकी प्रतिभा अलग है । सभी बच्चो की मनोदशा एक जैसी नहीं होती है। परन्तु एक सफल शिक्षक को बच्चों के हिसाब से विषयो के पाढ्यक्रम के पढा संरचना करना है । यह कठीन है परन्तु नामुमकिन नही है। हमे बच्चों पर बिश्वास करने से उनका बिशवास और बढ़ता है। उनकी आत्मबल मे बृद्धि होती है जो कि सफलता की ओर पहला कदम है। क्लास में बच्चों के लिए अवार्ड की भी आवश्यकता है। अवार्ड्स के रूप अलग अलग हो सकते है। परंतु अगर विद्यार्थियों को उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए अवार्ड मिलता है उसका प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है। सिर्फ मार्क्स लाना ही शिक्षित होने का प्रमाण नहीं है। बच्चों को बहुमुखी प्रतिभा होना चाहिए। सिर्फ किताबी कीड़ा बने रहना सही नहीं है। एक शिक्षक का यह कर्तव्य है कि उनके विद्यार्थी स्वाबलंबी बने। उन्हें हमेशा ये ध्यान देना चाहिए कि हमंे अपनी कक्षा प्रबंधन की योजना कक्षा में उपस्थित बच्चों की संख्या पर निर्भर करता है।कार्यशाला का संचालन सुप्रिया चौधरी ने किया और कार्यशाला को सुफल बनाने में पंचानंद शार्मा , रणविजय ओझा , नितेश कुमार,  मंतोष कुमार , श्रेया गुप्ता, रागिनी मिश्रा, अंजनी कुमारी ने सहयोग किया विद्यालय के मुख्य समन्यव्यक नरमेन्द्र कुमार ने सभी उपस्थित अतिथियो एवं शिक्षको का धन्यवाद दिया।

होसिर पश्चिमी पंचायत में सौर चलित डीप बोरिंग व जल मीनार का शिलान्यास मुखिया ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *