मास्टर साहब’ की छुट्टियों में भी कटौती, शिक्षा विभाग के नए फरमान में फिर दिखा केके पाठक का इफेक्ट

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 30ता.पटना (बिहार) : बिहार शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी करते हुए स्कूलों में छुट्टियों की संख्या घटा दी है। सितंबर से दिसंबर महीने के बीच राज्य के स्कूलों में कुल 23 छुट्टियां घोषित थीं। अब इसे घटाकर 11 कर दी गई हैं। बिहार के स्कूलों में छुट्टियों की संख्या घटाने को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग में जब से केके पाठक की एंट्री हुई लगातार नए-नए आदेश जारी किए जा रहे हैं। वो लगातार टीचर्स और स्टूडेंट्स को लेकर नए-नए निर्देश जारी कर रहे हैं।

इसलिए छुट्टियों पर चली कैंची
बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां कम करने को लेकर शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से लेटर जारी किया गया। इसमें बताया गया कि सूबे के सभी स्कूलों में कम से कम 220 दिन खुले होने चाहिए। सभी विद्यालयों में 220 वर्किंग डे होना अनिवार्य है। इससे कम रहने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। चुनाव, परीक्षा, कानून-व्यवस्था, त्योहार, प्राकृतिक आपदा के चलते कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि स्कूलों में पढ़ाई हो जाती है। ऐसे में विभाग ने छुट्टियों में कटौती का फैसला लिया है। पहले थी 23 छुट्टियां अब मिलेंगी 11 नए फरमान में स्पष्ट किया गया है कि सितंबर से दिसंबर के बीच स्कूलों में कुल 11 छुट्टियां रहेंगी। पहले ये संख्या 23 थी। लेटर में इस बात का भी जिक्र है कि अगर किसी जिले में विशेष परिस्थितियां रहती है तो उस जिले के शिक्षा पदाधिकारी विभाग से बात करके अवकाश घोषित कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, रक्षाबंधन की छुट्टी में कटौती की गई है। वहीं छठ पूजा की छुट्टियां भी घटाई गई है।

रसोईया संघ का बैठक सम्पन, 31 को होगा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *