दो चचेरे भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत व दूसरे की हालत गंभीर।

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया । चनपटिया में बेखौफ अपराधियों ने दो चचेरे भाइयों पर चाकू से हमला कर एक को मौत के घाट उतार दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जाता है। गंभीर रूप से घायल युवक की जीएमसीएच अस्पताल बेतिया मैं की जा रही है। जहां आईसीयू में जीवन और मौत से जूझ रहा है।

दोनों युवक पुराना बाजार के रहने वाले बताए जाते हैं और वे बेतिया से अपने घर जा रहे थे। यह घटना रविवार की रात्रि करीब 8:00 बजे की बताई जाती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार
चनपटिया थाना अंतर्गत पुरैना गांव माई स्थान के समीप सड़क पर दो युवक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू मार कर घायल कर दिया गया।घायल युवक सुजीत कुमार पिता दिनेश प्रसाद को चनपटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।अन्य घायल युवक शाहिल सोनी पिता चंचल सोनी का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है।घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है। तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

शिक्षा विभाग ने अनुपस्थित रहने के कारण राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 20,87,063 छात्र-छात्रओं का पंजीकरण रद्द कर दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *