27 नवंबर को विष्णु धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल मेला में संगम तट पर लाखों श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी

मीडिया हाउस 25ता.औरंगाबाद धर्मेन्द्र गुप्ता। सदर प्रखंड स्थित पुनपुन बटाने के संगम तट पर अवस्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विष्णु धाम परिसर में सनातनी परंपरा का महान पर्व कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मेला का आयोजन 27 नवंबर को होगी। विष्णु धाम के महंत बालकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विष्णु धाम में विशाल मेला लगती है ।पवित्र एवं पावन पुनपुन बटाने के संगम पर लाखों श्रद्धालु डूबकी लगाते हैं एवं विष्णु धाम में पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। जम्होर विकास मंच के संयोजक सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विष्णु धाम प्रकृति का अमूल्य धरोहर है। इस स्थल का वर्णन पुराणों में भी आया है परमहंस सन्यासी खाकी बाबा जब इस स्थल पर आए तो उन्हें आत्म साक्षात्कार हुआ और उन्होंने इस स्थल की स्थापना की। संगम तट पर सदियों से मेला का आयोजन होते रहा है। औरंगाबाद जिले का प्रथम स्थल है जहां कार्तिक पूर्णिमा में लाखों लोग स्नान करने आते हैं बिहार के दूर दराज जिले के अलावा अन्य प्रदेशों से भी लोग यहां आकर स्नान करते हैं एवं विष्णु धाम में दर्शन करने के बाद पूर्ण हुए मनौती को पूरा होने पर विशेष अनुष्ठान करते हैं। विष्णु धाम परिसर में भगवान विष्णु की भव्य एवं दिव्य प्रतिमा स्थापित है। साथ में शिव परिवार, सिद्ध पीठ बजरंगबली, भगवान भास्कर का मंदिर, श्वेत बांध रामेश्वरम पत्थर, खाकी बाबा की समाधि, बद्रीनाथ मंदिर, नागेश्वर बाबा की समाधि,जानकी अशोक वृक्ष,काली मां का मंदिर, पुनपुन माता का मंदिर, त्रिसंकट निवारण वृक्ष, प्राचीन हनुमान मंदिर, ब्रह्मदंडी स्वामी का यज्ञस्थल सहित अन्य स्थल भी दर्शनीय स्थल हैं। जम्होर का कार्तिक पूर्णिमा मेला व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अति महत्वपूर्ण है। इस मेला में किसान लोग फसल काटने वाले उपकरण भी खरीदते हैं। शादी ब्याह में दिया जाने वाला फर्नीचर भी इस मेला में मिलती है। व्यंजन के शौकीन लोग कचरी की खरीदारी भी यहीं करते हैं। साथ में खेल तमाशा एवं अन्य सजावट के। सामानों के लिए खरीद बिक्री इस मेले में खूब की जाती है। लोहा के उपकरण की भी बिक्री खूब होती है।

बकरीद को लेकर शांति समिति के बैठक में असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी का संकल्प

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *