गोमिया में ताश के पत्तों पर चल रहा बड़े पैमाने पर जुआ का दांव

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी गोमिया : गोमिया में इन दिनों ताश के पत्तों पर हर रोज अपनी किस्मत आजमाई जा रही है बेखौफ जूआरियो का जमावड़ा हर दिन देखने को मिल जाता है। दुर्गा पूजा का त्यौहार समाप्त होते ही जगह-जगह जुआरियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। कई जगहों पर सालों भर जुआ बड़े पैमाने पर खेला जाता है। निर्भीक होकर जुआरी बड़े दाव लगाते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हैं। खासकर गोमिया मोड के समीप भीखा अहरा तालाब के मेढ के नीचे, स्वांग पुराना माइनर्स के भुइंया टोला में स्थित काली मंदिर परिसर, साड़म संतोषी मंदिर के समीप डैम के किनारे इन जगहों पर सालों भर बड़े पैमाने पर जुआ का दांव लगता है। इसे लेकर पुलिस व प्रशासन भी मौन है। जिससे निर्भीक और निडर होकर यहां ताश के पत्तों का खेल निरन्तर जारी है। जुआ के खेल के कारण यहां अपराधीक घटना भी लगातार बढ़ती जा रही है जिससे आए दिन क्षेत्र में चोरी, डकैती, छिनतई के घटना और बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है और इसकी लत से कई घर क्लेश विवाद से जुझ रहे है और अशांत हो रहे है। जल्द ही इस पर जिला प्रशासन कुछ कार्रवाई नहीं करती है तो जुए की लत से कई युवक इस दलदल में फंसकर अपने जीवन तबाह कर लेंगे और इसकी लत से अपराधीक घटना को भी अंजाम देने से नहीं चुकेंगे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










