नन्हे हाफिज का जलवा, बगहा में 8 वर्षीय मोहम्मद अयान ने जीता सबका दिल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बगहा पश्चिम चम्पारण ज़िला के बेतिया से है जहाँ शब-ए-बारात पूर्व बिहार के लोकप्रिय इकलौते सबसे बड़े इस्लामिक एदारा मदरसा जामिया इस्लामिया कुरआनियां सेमरा में एक बड़े जलसे का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 1881 में स्थापित सेमरा मदरसा के 24 वें दस्तारबंदी कार्यक्रम में कुल 481 हाफिजों की दस्तार ए बंदी की गई। पगड़ी बांधने के कार्यक्रम में एकेडमिक इंचार्ज मुफ़्ती जुनेद कासमी ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस भव्य समारोह में बिहार और सीमावर्ती उत्तर प्रदेश समेत नेपाल के लोग शामिल हुए। जहां समारोह की निगरानी नाजिम सफीउद्दीन ने की।
तीन चरणों में पूरा किये गए इस भव्य जलसा औऱ दस्तार बंदी कार्यक्रम के पहले चरण में सबसे पहले हिफ़्ज़ ए कुरआन मुक़म्मल किये तलबों का रिजल्ट सुनाया गया। साल 2025-26 में कामयाब होने वाले तलवा को अनिसुर रहमान और शफीउद्दीन साहब ने सनद से नवाजा। दूसरे चरण में 481 फ़ारिगिन तलवा की दस्तारबंदी बड़े उलमाओं के हाथों किया गया जबकि तीसरे चरण के प्रोग्राम में इमारत ए शरिया पटना के पूर्व नाजिम मुफ़्ती जुनैद कासमी ने बयांन कर बहू बेटियों और महिलाओं से उनके इज्जत आबरू और ईमान की हिफाजत को लेकर कड़ी नसीहत दी।
मंच का संचालन मदरसा के उस्ताद मुफ्ती आबिद ने किया जबकि सेमरा मदरसा के प्रिंसिपल अधिकारी कारी बशीर अहमद मजाहरि ने सबों का सम्मान क़र अपने दुवाओँ से नवाज़ा ।
सबसे बड़ी बात यह है की इस साल इस्लामिक कैलेण्डर के मुताबिक इन 481 कुरआन कंठष्ट याद किये छात्रों में पटना के रहने वाले 8 साल के मोहम्मद अयान हाफ़िज़ की सनद हासिल क़र दूसरे स्थान पर परचम लहरा क़र सबकों अपनी ओर आकर्षित किया वहीं दूर दराज़ क्षेत्रों से आये मेहमानों ने इन तलबो को अंग वस्त्र फूल माला पहनाकर न उन्हें केवल सम्मानित किया बल्कि उनकी हौसला अफजाई क़र इस्लाम धर्म के प्रोफेट मोहम्मद साहब के मुताबिक इंसानी जिंदगी गुजारने की अपील किया ।

भागलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक लिफ्ट लगाई जाएगी.डीआरएम ने गंगा से पानी को स्टेशन तक पहुंचाने की योजना में देरी पर इसके काम के लिए री-टेंडर की प्रक्रिया की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *