लोकहित अधिकार पार्टी 14 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी.! वोटर को पेंशन लागू करो या कुर्सी खाली करो.! रोशन लाल गुप्ता-राष्ट्रीय अध्यक्ष

बैठक में चुनाव को लेकर एजेंडा व रणनीति हुई तय – सतीश गांधी,महामंत्री
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी वाराणसी-लोकहित अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी की बैठक वाराणसी स्थित प्रताप पैलेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में चुनावी एजेंडा के साथ सर्वसम्मति से झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने का निर्णय लिया है।
बैठक को संबोधित करते हुए रोशन लाल गुप्ता ने कहा कि शोषित वंचित दलित अति पिछड़ा वर्ग के लोगों की आवाज बनाकर आगे आना ही पार्टी का लक्ष्य है। लोकसभा चुनाव में लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी, पार्टी के घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार अपराध मुक्त भारत का हो निर्माण, हर हाथ को मिले रोजगार, वैश्य व्यापारी आयोग का गठन, संपूर्ण भारतवर्ष में निशुल्क शिक्षा चिकित्सा, 300 यूनिट तक बिजली निशुल्क, वोटर को पेंशन लागू करो या कुर्सी खाली करो के एजेंडे व नारे के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी।
सतीश गांधी महामंत्री ने कहा कि पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राज्यों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है इसके लिए पार्टी द्वारा पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है पार्टी कार्यकर्ता गांव में जाकर जनसंपर्क अभियान के माध्यम से अपनी बातों को लोगों के सामने रख रहे हैं ताकि आगे आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
सुनील साहू अध्यक्ष झारखंड ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी द्वारा झारखंड के सभी लोकसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं, 14 लोकसभा सीटों पर पार्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का निर्णय लिया है पार्टी की दिन पर दिन लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, शोषित वंचित पिछड़े लोग पार्टी के उद्देश्य से प्रभावित होकर बड़े पैमाने पर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं आगामी चुनाव में इसका पूरा असर सबके सामने दिखेगा।
बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखें उक्त अवसर पर डॉ जगन्नाथ प्रसाद वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रेम प्रसाद उर्फ़ गुरुजी संरक्षक, सुनील साहू अध्यक्ष झारखंड, सतीश गांधी महामंत्री, कन्हैया प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष दिल्ली, राजा प्रसाद गुप्ता रोहतास जिला राष्ट्रीय संगठन मंत्री, हरिनाथ साहू रांची लोक सभा प्रभारी, अजहर आलम मीडिया प्रभारी झारखंड, कुंज बिहारी साहू हजारीबाग, रामविलास साहू, दिनेश गुप्ता दिल्ली, सुरेंद्र प्रसाद नगर उटारी, संजय कुमार स्नेही प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, कुसुम गुप्ता कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल, बिंदु गुप्ता अमेठी, गोविंद गुप्ता वाराणसी, नरेंद्र शाह खुटी, देव पूजन ठाकुर कांके, प्रमोद कुमार गुप्ता रांची आदि लोग उपस्थित रहे।