जंगल में भंडारित अवैध कोयला पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई,प्राथमिकी दर्ज 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई। खनन विभाग ने छापेमारी करते हुए भंडारित कोयला को जप्त किया है।उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार खनन विभाग ने बोकारो जिला के महुआटांड़ थाना अन्तर्गत दुधमटिया के समीप छापामारी अभियान चलाया। ,जिसमें उक्त स्थल पर 01 खुला कोयला खदान पाया गया एवं दुधमटिया के समीप ही जंगल में अवैध कोयला खनिज लगभग 130 टन भंडारित किया हुआ पाया गया,जिसे विधिवत जप्त कर अवैधकर्ताओं के खिलाफ महुआटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।उक्त अभियान में  खान निरीक्षक सीताराम टुडू,खान निरीक्षक अजय कुमार महतो,पु.अ.नि प्रवीण महतो  महुआटांड़ थाना, नितय कुमार महतो, वनरक्षी, गोमिया वन प्रक्षेत्र, आशीष झा, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी,सी.सी. एल, रजरप्पा क्षेत्र एवं  पुलिस बल मौजूद थे।

पेंशन अधिकार महारैली" रामलीला मैदान दिल्ली में 10 अगस्त को।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *