गोमिया के आईईएल ग्राउंड में झारोटेफ के बैनर तले सहायक शिक्षकों की हुई बैठक

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया के आईईएल ग्राउंड में झारोटेफ (झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज) के बैनर तले गोमिया प्रखंड अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षकों का एक बैठक हेमंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें काफी संख्या में सहायक शिक्षक शामिल हुए। इस बैठक में आगामी 20 सितम्बर को रांची स्थित जिला स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इसके अलावा इस बैठक में सहायक शिक्षकों ने अपनी तीन प्रमुख माँगों पर विशेष जोर दिया। इनकी मांग है कि हम सभी राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र को 62 वर्ष किया जाए। केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ दिया जाए। अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षक संवर्ग को भी एमएसीपी का लाभ दिया जाए। इस दौरान उपस्थित सहायक शिक्षकों ने उक्त मांगों को लेकर राज्यव्यापी अभियान चलाने का संकल्प लिया और आगामी 20 सितंबर को आयोजित होने वाली महासम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि आगामी 20 सितम्बर को कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन राज्य भर के कर्मचारियों की एकता, हक़ और मजबूती का प्रतीक बनेगा। इस बैठक में मुख्य रूप से संघ के जिला उपाध्यक्ष मो0 शाहनवाज अंसारी, गोमिया प्रखंड सचिव गौतम चौधरी,कोषाध्यक्ष दूलहा चंद महतो, महिपाल पासवान,अशोक यादव व राजेश मौजूद थे।

ठेका मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) ने की चेतावनी प्रदर्शन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *