झामुमो गोमिया प्रखंड संयोजक मंडली की बैठक संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : गोमिया। प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत अंतर्गत कोठीटांड स्थित झामुमो कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के गोमिया प्रखंड संयोजक मंडली की बैठक प्रखंड संयोजक प्रमुख बबलू हेंब्रम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में झामुमो प्रखंड संयोजक मंडली के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 4 फरवरी को धनबाद गोल्फ ग्राउंड में आयोजित होने वाली झामुमो स्थापना दिवस समारोह में गोमिया से झामुमो कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे। आगामी 4 फरवरी को गोमिया प्रखंड मुख्यालय से सुबह 10:30 बजे झामुमो कार्यकर्ता एक साथ धनबाद गोल्फ ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा पंचायत स्तर पर कमेटी का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में संयोजक मंडली के सदस्य अमित पासवान, बंटी उरांव, रामवृक्ष मुर्मू, मो0 असलम, सोनाराम मुर्मू, हेमू यादव सहित झामुमो कार्यकर्ता संतोष मांझी, तुलसी महतो, जमाल अख्तर आदि मौजूद थे।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड क्रांति सेना ने आदिवासी मुद्दों पर नारा बुलंद किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *