अभाविप दरभंगा इकाई द्वारा विभिन्न विद्यालयों समेत विभिन्न स्थानों पे चलाया गया सदस्यता अभियान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.दरभंगा।आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,दरभंगा का सदस्यता अभियान लगातार विभिन्न स्थानों पर जारी हैं, नगर सह मंत्री रवि यादव एवं विकाश झा ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व अभियान है विद्यार्थी परिषद छात्रों में व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण के प्रति समर्पण की भावना विकसित करती है।शोध प्रमुख वागीश झा ने कहा की सदस्यता अभियान में नए छात्रों को राष्ट्रीयता एवं राष्ट्रप्रेम का बोध कराने का काम प्रारंभ किया गया है, विद्यार्थी परिषद नगर के अलावा गांव में प्रखंडों में विभिन्न इकाइयों में जाकर छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद कैम्पस में 365 दिन कार्य करने वाला दुनिया का सबसे विशालतम छात्र संगठन है, छात्र हित, राष्ट्र हित, समाज हित में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अनवरत कार्य करते हैं । विद्यार्थी परिषद प्रतिवर्ष सदस्यता अभियान चलाता है इस वर्ष भी 07 अगस्त से 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विद्यालयी सदस्यता, शिक्षक सदस्यता ,महाविद्यालय से लेकर विश्विद्यालय परिसर में छात्रों को संगठन से जोड़ा जा रहा है ।एमआरएम इकाई अध्यक्ष करीना कुमारी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद दरभंगा इकाई छात्राओं के बीच मिशन साहसी, सर्जना निखार शिविर जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम छात्राओं के लिए वर्ष भर आयोजित करती ।सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय संगठन मंत्री दीपक कुमार मिश्र, राकेश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम झा, नगर मंत्री अमित शुक्ला, ऋद्धि कुमारी, सिद्धि कुमारी, वागीश कुमार, कृष्णा अनुराग ,रोहित कुमार,प्रभात कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार आदि शामिल थे।

जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमंडलीय अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *