सिलोकोसिस टीबी-टाक्सिलाजिकल लैब के निर्माण की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन जल्द करेंगे पहल
मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 6 ता.गोविंदपुर/सोनभद्र-सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह से मुलाकात की और मांग पत्र सौपते हुए कहा की क्षेत्र में मरीजो की संख्या तेजी बढ़ रही है लोगो के कमर, पैर में दर्द, हाथो में कम्पन, पेट में जलन की समस्या बढ़ी है साथ ही कैंसर सिलोकोसिस टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

एनजीटी ने 28 अगस्त 2018 को अपने एक आदेश में तत्काल टाक्सीलाजिकल लैब का निर्माण कराने और लखनऊ में ट्रेनिंग सेंटर बना कर चिकित्सको, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिलाए जिससे स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक प्रदूषण प्रभावित लोगो का सही इलाज करा सके। केजीएमयू के चिकित्सक जो जहरीले पदार्थ का पहचान करने ने सक्षम है कार्य योजना बना कर स्वास्थ्य के प्रभावों को गहनता से आकलन कर इलाज की व्यवस्था कर सके। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वाशन दिया कि वह प्रदूषण अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर जल्द एनजीटी के आदेशों का पालन कराएंगे। प्रतिनिधि मंडल ने संयोजक रामेश्वर प्रसाद, राम नारायण, विश्वनाथ, राम लखन, सुनीता देवी हीरा मति दीपक यादव आदि उपस्थित रहे ।

अचानक मौसम ने करवट, किसानों की फसलों को भारी नुकसान,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *