खनन न्यूज-ओभरलोड, बिना ईएमएम-11 के परिवहन पर सख्त कार्यवाही से बड़े पैमाने पर सरकारी राजस्व की वसूली-वरिष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार

निर्देशक रोशन जैकब, जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह का निर्देश पूर्णतः ओवरलोड पर अंकुश लगे.!
ए के गुप्ता, मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 23ता. सोनभद्र/लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अवैध ओवरलोड, अवैध परिवहन, बिना ईएमएम 11 परमिट, सरकारी राजस्व की चोरी पर अंकुश व रोक लगाए जाने के सख्त आदेश निर्देश व भूतत्व एवं खनिकर्म निर्देशक रोशन जैकब, जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में बड़े पैमाने पर सरकारी राजस्व प्राप्त हुआ है.! अवैध परिवहन व बिना ईएमएम-11 के चल रहे वाहनों पर भी अंकुश लगा है। उक्त बातें वरिष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार ने कही।
वरिष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप सरकारी राजस्व की चोरी को रोकने के लिए विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्त कार्यवाही जारी है, ओवरलोड व बिना ईएमएम-11 (परमिट) की वाहनों पर पूर्णतः अंकुश लग सके, सरकारी राजस्व की चोरी न हो, सरकार को अधिक से अधिक राजस्व मिल सके। वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-24 में विभाग द्वारा जनपद सोनभद्र में चलाए गए अभियान से बड़े पैमाने पर सरकारी राजस्व में वृद्धि हुई है विभाग द्वारा लगातार अभियान जारी है.!
खान विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 
चेकगट्स से – वित्त वर्ष 2022-23 में चेकगट्स से 11,43,10,126.00 रुपए, एम चेक एप से 18,52,35,710.00 रूपए, टोटल 29,95,45,836.00 रूपए सरकार को राजस्व प्राप्त हुआ है।

एम.चेक.एप. से – वित्तीय वर्ष 2023-24 में चेकगट्स से 3,51,21,178.00 रूपए, एम चेक एप से 7,22,76,830.00 रूपए, टोटल 10,73,98,008.00 रुपए सरकार को राजस्व प्राप्त हुआ है।
गिट्टी से – वैध प्रपत्रों (ईएमएम-11/ ई फार्म-सी) की संख्या जिससे उप खनिजो की निकासी की गई। जिसमें वित्त वर्ष 2021-22 में 69944,  वित्त वर्ष 2022-23 में 150124, वित्त वर्ष 2023-2024 में 36742 की वृद्धि हुई है।
बालू से – वैध प्रपत्रों (ईएमएम-11/ ई फार्म-सी) की संख्या जिससे उप खनिजो की निकासी की गई। जिसमें वित्त वर्ष 2021-22 में 45272, वित्त वर्ष 2022-23 में 91951, वित्त वर्ष 2023-24 में 42174 की वृद्धि हुई है।
अवैध खनन भंडारण पर की गई कार्रवाई से राज्य सरकार को प्राप्त राजस्व।
आरोपित/वसूली से – वित्तीय वर्ष 2021-22 में 49 प्रकरण से 1248.19 लाख, वित्तीय वर्ष 2022-23 47 प्रकरण से 1622.38 लाख, 2023-24 (19 जून 2023) तक 49 प्रकरण से 133.11 रुपए की वसूली हुई।
कोयले से – वित्तीय वर्ष 2021-22 में 47524.42 लाख, वित्तीय वर्ष 2022-23 में 56309.63 लाख,  वित्तीय वर्ष 2223-24 में 10463.65 लाख रुपए प्राप्त हुए।
अन्य खनिज से – वित्तीय वर्ष 2021-22 में 22304.67 लाख, वित्तीय वर्ष 2022-23 में 25344.82 लाख,  वित्तीय वर्ष 2223-24 में 6976.01 लाख रुपए आय प्राप्त हुआ है।

थाना निघासन पुलिस द्वारा, भिन्न-2 अभियोगों से 6  अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *