यमन से दागी गई मिसाइल इजरायली क्षेत्र में गिरी

यरूशलम, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। यमन से दागी गई एक लंबी दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल रविवार को इजरायली क्षेत्र में आकर गिरी। इजरायली सूत्रों ने बताया कि तेल अवीव के बाहर इजरायल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक निर्जन क्षेत्र पर मिसाइल हमला हुआ।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मिसाइल के कारण तेल अवीव और मध्य इजरायल के अन्य शहरों में सायरन बजने लगे, जिससे सुबह के व्यस्त समय में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

इजरायल की नेशनल रेस्क्यू सर्विस के मैगन डेविड एडोम ने बताया कि शेल्टर्स की तरफ भागते समय पांच लोग घायल हो गए।

नागरिकों के लिए होम फ्रंट कमांड के रक्षात्मक दिशा-निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी न्यूज ने बताया कि मिसाइल बेन गुरियन हवाई अड्डे से लगभग 6 किलोमीटर दूर कफर डैनियल में गिरी। मिसाइल गिरने से इस क्षेत्र में आग लग गई।

यह दूसरी बार है जब यमन से कोई प्रक्षेपास्त्र मध्य इजरायल पहुंचा। इससे पहले जुलाई में हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए ड्रोन हमले में तेल अवीव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

–आईएएनएस

एमके/केआर

असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभाओं चुनावों जानकारी दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *