सांसद व विधायक ने कहा देश स्तर के महत्वपूर्ण सुपर फास्ट ट्रेन का घोड़ासहन स्टेशन पर ठहराव रेल मंत्रालय का एतिहासिक निर्णय

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 31ता.घोड़ासहन (पूर्वी चम्पारण)। नरकटियागंज – दरभंगा रेल खंड के घोड़ासहन स्टेशन पर शनिवार की देर शाम लगभग 20:32 बजे पहुची अमृत भारत सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का स्थानीय प्रबुद्ध लोगो के द्वारा भव्य स्वागत किया गया वही इस अवसर पर उपस्थित शिवहर सांसद रमा देवी एंव ढाका विधायक पवन जायसवाल के द्वारा संयुक्त तौर हरी सिग्नल दिखाकर आगे के लिए इसकी रवानगी की गयी । सांसद रमा देवी ने इस अवसर पर अपने संबोधन मे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई मे देश नित्य विकास की गाथा लिख रहा है । अत्याधुनिक सुविधाओ से लैश इस एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन एंव घोड़ासहन मे इसका ठहराव रेल मंत्रालय द्वारा अति महत्वपूर्ण निर्णय है जो स्वागत योग्य है । कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित एक्सप्रेस ट्रेनो की ठहराव को लेकर सदैव संघर्षरत रहने वाले भाजपा नेता सह लोक सभा के पूर्व प्रत्याशी प्रभूनरायण को धन्यवाद दिया । कहा कि आमलोगो के द्वारा भी एक्सप्रेस ट्रेनो की ठहराव को लेकर मांग की जाती रही है जिसको ध्यान मे रखते हुये पहलोपरांत ट्रेन ठहराव सुनिश्चित हो सका है। इससे क्षेत्र के लोगो को काफी फैदा होगा। अब लोग सीधे तौर पर अयोध्या एंव दिल्ली तक की यात्रा सरलता पूर्वक कर सकेगे । उन्होने कहा कि जनहित को ध्यान रखते हुये आगे भी कम से कम दो और एक्सप्रेस ट्रेनो का ठहराव घोड़ासहन मे एंव एक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कुण्डवा चैनपुर मे हो इसके लिए प्रयास किया जायेगा। विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार मे देश स्तर पर विकास का रचा जा रहा है । घोड़ासहन स्टेशन पुनर्निर्माण व अत्याधुनिकी- करण को लेकर सरकार से करोड़ो की राशि आवंटित है जिसका लाभ विकास के रूप मे बहुत जल्द सामने आयेगा । उन्हो ने ठहराव की मांग को लेकर सदैव सक्रिय रहने वाले प्रभूनरायण तथा स्थानीय प्रबुद्ध नागरिको को साधुवाद दिया । ट्रेन की रवानगी 20:34 मे की गयी। इस मौके पर स्टेशन मास्टर रामप्रवेश कुमार , आरपीएफ कैंप प्रभारी अजीत कुमार सिंह के अलावे घोड़ासहन प्रखंड प्रमुख पति सह प्रतिनिधि भोला यादव, चेम्बर ऑफ कामर्स संतोष जायसवाल तथा दर्जनो स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक एंव व्यवसाई वर्ग के लोग उपस्थित रहे । सनद रहे कि ट्रेन आगमन के कुछ ही घंटो पूर्व जीएम हाजीपुर व डी आर एम समस्तीपुर ने संयुक्त तौर पर घोड़ासहन पहुच तैयारियो का जायजा लिया वही स्टेशन पुनर्निर्माण को लेकर जारी कार्यो का जायजा लेते संबधित अधिकारियों व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे ।








