मुकेश सहनी ने वीआईपी आईटी सेल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया

मुजफ्फरपुर मीडिया हाऊस 26ता.संवाददाता। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने चांदनी चौक स्थित मेरीगोल्ड होटल में वीआईपी आईटी सेल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। और उन्होंने कहा हमारी डिजिटल टीम को सशक्त करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता और नई रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। युवाओं को डिजिटल कौशल बढ़ाने और नवीनतम तकनीकों का प्रभावी उपयोग करने के लिए लकी ड्रॉ कूपन के माध्यम से मोबाइल फोन उपहार स्वरूप वितरित किए गए। वीआईपी पार्टी को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहयोग कर रहे सभी साथियों का आभार प्रकट करता हूँ। आपके समर्थन से पार्टी और अधिक मजबूत होगी!
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे








