पटना जंक्शन सहित 150 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर ‘नवरात्रि स्पेशल थाली’ उपलब्ध

मीडिया हाऊस 9ता.बिहार।शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं और ऐसे में भारतीय रेलवे एक तरफ जहां देवी स्थान से जुड़े रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज दे रहा है. वहीं, दूसरी तरफ नवरात्रि के दिनों में रेल यात्रियों के लिए सात्विक भोजन का भी प्रबंध कर रहा है. रेलवे के अनुसार, पटना जंक्शन सहित 150 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर ‘नवरात्रि स्पेशल थाली’ उपलब्ध है, जिसे यात्री मोबाइल ऐप व वेबसाइट से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं.

पूर्व मध्य रेल के जोनल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन, मुंबई सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन, सूरत, जयपुर, लखनऊ, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेन्ट्रल, सिकंदराबाद, अमरावती, हैदराबाद, तिरुपति, जालंधर सिटी, उदयपुर सिटी, बेंगलुरू कैंट, नई दिल्ली, ठाणे, पुणे एवं मैंगलोर सेन्ट्रल स्टेशन समेत लगभग 150 से अधिक स्टेशन पर नवरात्रि स्पेशल थाली की सुविधा उपलब्ध है. यात्री ऑनलाइन व मोबाइल ऐप के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. रेलवे के अनुसार, यह स्पेशल व्रत की थाली खासतौर पर नवरात्रि के त्योहार को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिसमें गुणवत्ता और पोषकता का विशेष ख्याल रखा गया है.

बाढ़ से हर साल सैकड़ों किलोमीटर सड़कों को नुकसान,इनकी मरम्मत में हर वर्ष औसतन 400 करोड़ खर्च हो रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *