नवलपुर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार

बेतिया मीडिया हाऊस 8ता.संवाददाता।नवलपुर पुलिस ने भारी मात्रा में यूपी से नाव पर लाभ कर लाई जा रही विदेशी शराब बरामद किया है और तीन शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है। उप्स जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि 6 अक्टूबर को रात्रि 09:30 में नवलपुर थानाध्यक्ष को एक गुप्त सूचना मिली कि नवलपुर थाना से 2 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित रमणा घाट पर नदी के उस पार उत्तर प्रदेश से शराब कारोबारी द्वारा एक नाव से शराब लाया जा रहा है।

इस सूचना के उपरांत नवलपुर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे तो देखें की शराब कारोबारी द्वारा रमणा घाट से शराब को अपने पीठ एवं माथे पर रखकर ढोया जा रहा है। जिसे तत्काल थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ बाढ़ के पानी मे उतरकर विधि पूर्वक शराब को जप्त किया जिसकी कुल मात्र 148.120 लिटर पायी गई एवं 3 शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस मामले को लेकर प्राथमिक दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

जनता के हितों के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ तत्परतापूर्वक कार्य करें अधिकारी : जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *