केजरीवाल से बड़ा कोई झूठा नहीं हो सकता : प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश शर्मा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को झूठा बताया।

भाजपा नेता प्रवेश शर्मा ने केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर कहा, “दिल्ली के ‘शहंशाह’ और ‘आप-दा-ए-आजम’ से जब जनता ने सवाल पूछने की कोशिश की तो केजरीवाल ने लोगों को कुचलने के लिए अपने ड्राइवर को इशारा किया। जिन लोगों को कुचलने की कोशिश की गई, उन्होंने खुद बताया है कि एक बार ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया था। बाद में उसने केजरीवाल के इशारे पर गाड़ी से लोगों को जोर से टक्कर मारी। तीनों लोगों के पैर में चोट आई है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब केजरीवाल द्वारा गाड़ी चढ़ाई गई तो उनकी पार्टी के लोग एक्टिव हो गए। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल पर हमला हुआ है। हालांकि, जिन तीन लोगों को चोट लगी है, वह वाल्मीकि समाज से आते हैं। उनका अपराध सिर्फ इतना ही था कि उन्होंने केजरीवाल से सवाल पूछ लिया था। मैं उनसे यही पूछना चाहता हूं कि क्या वह अपनी गाड़ी से लोगों को कुचलेंगे? इस घटना के बाद से ही केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोग बार-बार झूठ बोल रहे हैं।”

प्रवेश शर्मा ने कहा, “केजरीवाल से बड़ा कोई झूठा नहीं हो सकता है। अब पूरी दिल्ली और वाल्मीकि समाज के लोग उनके खिलाफ हो गए हैं। नई दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल की जमानत जब्त हो रही है।”

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, स्मॉल और मिडकैप शेयर चमके

दिल्ली विधानसभा की सबसे चर्चित सीट नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर प्रवेश वर्मा चुनावी मैदान में हैं। वह दिवंगत भाजपा नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।

प्रवेश वर्मा ने साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में महरौली सीट से चुनाव लड़ा था और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कांग्रेस के योगानंद शास्त्री को हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट दिया और उन्होंने पश्चिम दिल्ली से चुनाव लड़कर कांग्रेस के महाबल मिश्रा को हराया। संसद में उन्होंने शहरी विकास पर स्थायी समिति और संसद सदस्यों के वेतन और भत्ते पर संयुक्त समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया।

–आईएएनएस

एफएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *