48 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाईक जप्त।

बेतिया मीडिया हाऊस- पुलिस अधीक्षक बेतिया के आदेशानुसार मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की बरामदगी हेतु छापामारी तथा वाहन जाँच के क्रम में कामता फॉर्म मुख्य सड़क पर समय 13:00 बजे थानाध्यक्ष सहोदरा बल के साथ वाहन जांच कर रहे थे।जमुनिया की तरफ से तेज गति से आ रही बिना नंबर की tvsबाइक जिस पर उजले रंग का बड़ा सा बोरा बांधकर रखा हुआ था को रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी चालक भागने का प्रयास किया जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया ।जब बाइक चालक का नाम पता पूछा गया तो वह अपना नाम पिंटू सहनी पिता बिष्णु सहनी साo विक्रमपुर थाना शिकारपुर जिला प चंपारण बताया एवं बाइक पर रखे बोरा का विधिसम्मत तलाशी लिया गया तो बोरा में 47.800 kg मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।इस संबंध में सहोदरा थाना कांड सं 93/24अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी
1.पिन्टू सहनी पिता बिष्णु सहनी सा.विक्रमपुर थाना शिकारपुर

बरामदगी
1.47.800 कि.ग्राम मादक पदार्थ (गांजा)

लौरिया थाना रोड में फैला बरसात का पानी राहगीरों को हो रही भारी परेशान,बारिश से लौरिया के सड़को पर जलजमाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *