योजनाओ को लेकर एक्शन मोड में दिखे चास नगर निगम के पदाधिकारी और अधिकारी, समस्या पर होगा त्वरित निष्पादन

चास नगर निगम में प्रत्येक शुक्रवार को होगा जनता दरबार का आयोजन
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : चास नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । विकास योजनाओं को लेकर चास नगर निगम में प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त सभी एक्शन मोड मे दिखें। शहरी सुविधाओं से लेकर सभी योजनाओं को तय समय में पूर्ण तथा सभी सुविधाओं का लाभ दिलाने हेतु अपर नगर आयुक्त के निर्देशानुसार निगम में नागरिक सुविधा से लेकर साफ-सफाई तक कोई भी समस्या हो उसके लिए जनता दरबार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित की जाएगी जिसमें जन सुविधाओं ,शिकायत निष्पादन के साथ-साथ निगम से संबंधित सभी मामलों को त्वरित निष्पादित किया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त प्रियंका कुमारी तथा जयपाल सिंह के निर्देशानुसार सभी सुविधाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है साफ-सफाई से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1800 5723626 है। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु गठित धावा टीम के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने ,शहर में अवैध रूप से होर्डिग पार्किंग से भी ही अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने बताया कि शहरी जलापूर्ति योजना को भी जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा जिन्होंने भी अपना मीटर पंजीकृत नहीं करवाएं हैं,जल्द से जल्द करवा ले अन्यथा गठित धावा टीम के द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । साथ ही यदि किसी को भी योजना संबंधित कोई भी समस्या है तो उसे जनता दरबार में शुक्रवार को अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं ।बैठक में सहायक नगर आयुक्त कनीय अभियंता सहायक अभियंता सिटी मैनेजर, सिटी मिशन मैनेजर तथा सभी अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










