नववर्ष के मौके पर यातायात पुलिस ने कानून के पालन को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनोखा और सराहनीय अभियान चलाया गया।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सीतामढ़ी में नववर्ष के मौके पर यातायात पुलिस ने कानून के पालन को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनोखा और सराहनीय अभियान चलाया। इस अभियान में वैसे लोगो को यातायात पुलिस ने फूल और चॉकलेट देकर सम्मानित किया जो यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे थे । आमतौर पर चालान और सख्ती के लिए जानी जाने वाली ट्रैफिक पुलिस इस बार बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आई। शहर के प्रमुख चौक–चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को रोककर उनका चालान नहीं, बल्कि गुलाब का फूल और चाकलेट देकर उन्हें “हैप्पी न्यू ईयर” की शुभकामनाएं दीं।इस पहल से वाहन चालकों में खासा उत्साह देखने को मिला। हेलमेट पहनकर बाइक नहीं चलाने वाले, सीट बेल्ट लगाकर कार नहीं चलाने वाले और सिग्नल का पालन नहीं करने वाले लोगों को गुलाब का फूल और चाकलेट देकर सम्मानित किया गया। पुलिस का यह प्रयास लोगों को यह संदेश देने का था कि यातायात नियम केवल डर या जुर्माने के लिए नहीं, बल्कि उनकी अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हैं। कई लोगों ने इस पहल की खुलकर सराहना की और कहा कि इस तरह के सकारात्मक अभियानों से समाज में जागरूकता बढ़ती है।यातायात पुलिस का यह अभियान इसलिए भी बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल के दिनों में सीतामढ़ी जिले में सड़क हादसों की संख्या चिंताजनक रही है। बीते समय में हुए करीब 14 सड़क दुर्घटनाओं में 25 लोगों की जान चली गई, जो अपने आप में एक गंभीर चेतावनी है। इन्हीं हादसों से सबक लेते हुए पुलिस ने नववर्ष पर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने का यह अनोखा तरीका अपनाया ।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि लोग यातायात नियमों को बोझ नहीं, बल्कि जिम्मेदारी समझकर पालन करें और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

बिजली आपूर्ति व्यवस्था में और सुधार के मुद्दे प्रधान सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में महापौर ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *