म्यांमार: यांगून में कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, नौ घायल

यांगून, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। म्यांमार के यांगून में एक कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ह्लाइंगथार्या टाउनशिप फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार सुबह यांगून के ह्लाइंगथार्या शहर में हुई।

अधिकारी ने बताया कि घायलों में तीन को गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि पानी के टैंकर ले जा रहे वाहन और ट्रक के बीच टक्कर के कारण ये हादसा हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ।

बता दें कि बीते सोमवार को म्यांमार के मांडले में एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी और 17 अन्य घायल हो गए थे।

म्यांमार रेस्क्यू ऑर्गेनाइजेशन (मांडले) के एक अधिकारी ने बताया था, “दुर्घटना सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे शान राज्य के यवांगन कस्बे में हुई थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने रस्सियों और क्रेन की मदद से बचाव अभियान चलाया था।”

मिनी बस म्यांमार के हेहो कस्बे से लौट रही थी। सभी यात्री एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के बाद बस में सवार होकर मांडले की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया था।

इससे पहले 20 अक्टूबर को दक्षिणी म्यांमार में एक यात्री नौका पलट गई थी। इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया था कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:15 बजे तनिन्थयी क्षेत्र में मायिक जिले के पलाव कस्बे में हुई थी।

पीएम मोदी के 'एक हैं तो सेफ हैं' नारे पर सियासी घमासान, समर्थन में आए साधु-संत

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *