कैरियर सक्सेस और गाइडेंस” विषय पर सेमिनार का आयोजन

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव मोतिहारी l श्री कृष्ण सिन्हा महिला कॉलेज में ‘कैरियर सक्सेस और गाइडेंस’ विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ ।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आए सीनियर एग्जीक्यूटिव साइद जेया अशरफ ने इस महाविद्यालय की छात्राओं को करियर से संबंधित लक्ष्य का निर्धारण एवं +2 और ऑनर्स के बाद रोजगार के अवसर पर विस्तृत जानकारी दी। कौशल विकास के अंतर्गत पांच कौशल – संचार, महत्वपूर्ण सोच (चिंतन) समस्या को सुलझाना , सहयोग और नवाचार की चर्चा की ।सभी विषयों को विस्तार पूर्वक समझते हुए सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया ।यूनिवर्सिटी के नैक मूल्यांकन के महत्व को बतलाया । छात्राओं को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ाए जाने वाले रोजगारपरक विषयों की जानकारी भी दी । रोजगार के क्षेत्र में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर भी प्रकाश डाला और छात्राओं को सरकारी एवं प्राइवेट सेक्टर के बारे में बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । इस सेमिनार की को- ऑर्डिनेटर कॉलेज की हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अर्पणा थीं ।
इस सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही ।कॉलेज के प्रो डॉ किरण कुमारी, डॉ नीतू, डॉ मो इरशाद आलम,डॉ दीपमाला श्रीवास्तव,डॉ बिपिन दुबे, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ चंदा कुमारी, डॉ अमृता कुमारी, डॉ आकृति रानी, डॉ कुमारी रोशनी विश्वकर्मा,डॉ अमित कुमार भी उपस्थित रहे।








