पालीगंज में 14 अक्टूबर को होनेवाली जन संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पालीगंज एसडीओ ने निरीक्षण किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 9ता.पटना। पालीगंज में 14 अक्टूबर को होनेवाली जन संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र के दहिया पंचायत स्थित महुआरी गांव में चयनित कार्यक्रम स्थल का शनिवार को पालीगंज एसडीओ ने निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 14 अक्टूबर को पालीगंज अनुमण्डल सह प्रखण्ड क्षेत्र के दहिया पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर कार्यक्रम स्थल दहिया पंचायत के महुआरी गांव में चयनित किया गया है। जन संवाद कार्यक्रम में पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह भी भाग लेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर शनिवार को पालीगंज SDO जयचंद्र यादव ने चयनित कार्यक्रम स्थल की जांच करने अपने टीम के साथ महुआरी गांव पहुंचे। जहां जांचोपरांत उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। वही इस मौके पर पालीगंज BDO संजीव कुमार, मुखिया अश्विनी कुमार यादव व नीतू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

नागपंचमी के दिन बगहा में उत्पन्न हुए विवाद के लिए प्रशासन जिम्मेदार सीबीआई और हाई कोर्ट के जज से उच्च स्तरीय जांच करने की मांग , विजय कुमार सिन्हा 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *