नगर निगम की विकास योजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए लाभुक जनता की भागीदारी जरूरी:गरिमा

मीडिया हाउस 11ता.बेतिया। लोक सभा चुनाव की धमक के बीच नगर निगम प्रशासन के द्वारा पूरी की गई विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कार्य को तेज कर दिया है। नगर आयुक्त शंभू कुमार की उपस्थिति में महापौर के द्वारा कुल 32 लाख 22,300 की खर्च वाली नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम की विकास योजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए लाभुक जनता की भागीदारी जरूरी सर्वोपरि है। अपने नगर निगम की जागरूक जनता से मैं इसका आह्वान बार बार करती रहती हूं। महापौर वार्ड 20 (आशा नगर) में रिंकू यादव के घर से त्रिवेणी महतो के घर तक 10,27,500 से बने नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

इसी प्रकार नगर निगम अन्तर्गत वार्ड 07 में 4,03,500 की लगत से बने आन्ध्रा बैंक के पीछे रवि गुप्ता के घर से मुख्य सड़क शत्रुधन प्रसाद गली का पीसीसी सड़क एवं नाला उच्चीकरण कार्य का उद्घाटन शामिल है। इसी के साथ महापौर श्रीमती सिकारिया के द्वारा नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत तीन अन्य प्रसाधन योजनाओं का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया गया।इसमें नगर निगम क्षेत्र के लेदर फैक्ट्री के पास निर्मित सार्वजनिक शौचालय का 6,05800 से मरम्मती का कार्य का शिलान्यास शामिल है। नगर निगम बेतिया के अन्तर्गत उत्तरवारी पोखरा शौचालय की 5,65800 से मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी वार्ड चार क्षेत्र में ही जबहखाना के सरकारी भूखंड पर पूर्व से निर्मित शौचालय की 6,19700 से मरम्मती कार्य का शिलान्यास शामिल है I इस मौके पर कनीय अभियंता सुजय सुमन, पार्षद दीपक कुमार, मनोज कुमार आदि की सहभागिता रही।

डोला यात्रा के बाद खुला माता का पट उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *