लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी पार्टी-रोशन लाल गुप्ता

ओम प्रकाश तिवारी,मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ-लोकहित अधिकार पार्टी का प्रदेश कार्यालय (बालागंज-दुबग्गा रोड, लाल मस्जिद पेट्रोल पंप के सामने) का उद्घाटन पार्टी के मुख्य संरक्षक एवं मुख्य अतिथि तेज बहादुर गुप्ता उर्फ बाबूजी ने फीता काटकर प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि कैलाश नाथ साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री सतीश गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा ए के गुप्ता (रौनियर) उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि दिसंबर 2023 में स्थापित लोकहित अधिकार पार्टी द्वारा बिहार झारखंड में विस्तार के साथ ही झारखंड लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी झारखंड के 14 लोकसभा सीटों व विधानसभा की लगभग 45 सीटों पर पार्टी ने मजबूती से अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। पार्टी अब उत्तर प्रदेश में भी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी ने कमर कसते हुए उत्तर प्रदेश में लगभग 100 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारने का फैसला किया है।
मुख्य अतिथि तेज बहादुर गुप्ता ने कहा कि शोषित दलित वंचित पिछड़ों की यह पार्टी झारखंड चुनाव में मजबूत स्थिति दर्ज करने के पश्चात अब उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आगामी चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है आगामी उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने कहा कि पार्टी के विस्तार की कड़ी में प्रदेश कार्यालय का आज उद्घाटन हो चुका है। पार्टी उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी, शोषित दलित वंचित पिछड़ों की आवाज उठाने वाली लोकहित अधिकार पार्टी उत्तर प्रदेश में लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा द्वारा वैश्य समुदाय के लोगों की बड़ी उपेक्षा कर रही है समाज के लोगों को गुमराह किया जा रहा है उनका हक व अधिकार नहीं मिल रहा है। हक अधिकार की लड़ाई के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा और पार्टी उत्तर प्रदेश के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। इसके लिए जनसंपर्क सदस्यता अभियान तेज कर दिया गया है।
उक्त अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सतीश गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा ए के गुप्ता (रौनियार) पूर्व एसडीएम अमृत लाल साहू, डॉ हेमंत कमार, कुंवर पाल राठौर, सुरेश गुप्ता, गया प्रसाद, अजीत साहू, तिलकराम, शशिकांत, दुर्गा प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, डॉ बी सी गुप्ता, गोविंद साहू, मनोज राठौर, हनी गुप्ता आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृषक बन्धुओं की समस्याओं का ससमय गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये निस्तारण-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *