दो अलग-अलग स्थानों से बाइक व कार पर ले जा रहे शराब की खेप के साथ चार गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक हिरासत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 18ता.बैरगनिया (सीतामढ़ी)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग छापेमारी कर एक कार तथा एक बाइक पर ले जा रहे शराब की खेप के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु अवर निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में नंदवारा पंचायत के टांगा टोला से बीआर 1 एक्स 6281 नंबर की एक अल्टो कार को जब्त किया गया। जब्त कार में नेपाल मेड किंग फिसर नामक 500 एमएल का 104 बोतल बियर तथा नेपाली सौफी शराब की 387 बोतलें बरामद की गयी है। बताया गया है कि पुलिस को देखते ही अल्टो गाड़ी मे बैठा चालक मौके से फरार हो गये। वही नंदवारा गांव से एक बाइक पर बोरे मे लदे नेपाल से तस्करी कर लाये गये 90 पीस नेपाली सौफी शराब के साथ चार कारोबारियों को हिरासत मे लिया गया। हिरासत में लिए गए एक कारोबारी की पहचान थाना क्षेत्र के जोड़ियाही गांव निवासी उपेंद्र कुमार के रूप मे की गयी, जबकि भूटन राउत, अशोक बैठा एवं रामनाथ महतो तोनो थाना क्षेत्र के बेंगाही गांव के रहने वाले है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि कार एवं बाईक को जब्त कर गिरफ्तार कारोबारियों के विरुद्ध बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत भेज दी गयी है।








