गोमिया प्रखंड मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोमिया प्रखंड मुख्यालय के परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जन जागरूकता को लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े,बीडीओ महादेव कुमार महतो,सीओ आफताब आलम, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने वृक्षारोपण कर प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने का संदेश दिया। इस मौके पर बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण एक आवश्यक कदम है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। यह सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमें इसे अपनी आदत बनाना होगा। विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। इससे न केवल हमें ऑक्सीजन मिलता है, बल्कि ये पृथ्वी के तापमान को भी नियंत्रित रखते हैं। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में आम जनों से क्षेत्र में लगातार वृक्षारोपण करने की अपील की। कार्यक्रम में कांग्रेस गोमिया प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय सहित प्रखंड कर्मी व कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

गोमिया विधानसभा क्षेत्र से योगेंद्र महतो की प्रचंड जीत, समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *