लकी ड्रॉ के नाम पर फ्रॉड, 20 साइबर शातिरों को पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 10ता.बिहार। बिहार के नवादा जिले में बगीचे और बधार में बैठकर भोले-भाले लोगों को लक्की ड्रा का झांसा देकर ठगने वाले अंतरजिला गिरोह के 20 साइबर शातिरों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इनमें किसान, मजदूर और स्कूली छात्र शामिल हैं। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव के बगीचे व टाटी मीर बिगहा गांव के बधार में छापेमारी कर इन्हें दबोचा गया। इन अपराधियों के पास से 25 मोबाइल, 115 पेज कस्टमर डाटा व 22 नोटबुक बरामद किये गये। ठगों में नवादा के अलावा गया, नालंदा, शेखपुरा व जमुई जिले के हैं। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ ने बताया कि छापे के दौरान कई अपराधी भाग निकले। लकी ड्रॉ निकलने व धनी फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम पर उपभोक्ताओं को फोन कर ठगी की जा रही थी।

लोगों को झांसा देकर ठगने वाले अंतरजिला गिरोह के 20 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये बागीचे और बधार में ग्रुप बनाकर बैठते थे और लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। गिरफ्तार किये गये आरोपितों में किसान, मजदूर और स्कूली छात्र हैं। अधिकांश औसत आय वर्ग के लोग हैं। इनमें से अधिकांश किसान व मजदूर उद्यमी वर्ग के बताये जाते हैं। वहीं कुछ छात्र भी इस गिरोह में शामिल हैं। अधिकांश गरीबी व बेरोजगारी के मार से त्रस्त हैं। चंद दिनों में करोड़पति बनने की लालच इन्हें इस राह पर ले आया और ये लोग साइबर अपराधी बन गये। मदन सिंह का बेटा प्रवीण कुमार मैट्रिक पास है व खेती करता है। दीपक की मिठाई दुकान है। संजय बढ़ई मिस्त्री का काम करता है।नवीन और अमित खेती करते हैं। अमित सब्जी विक्रेता है। दिलखुश पढ़ा-लिखा नहीं है और खेती करता है। वहीं उसका भाई मनखुश मैट्रिक पास है। आकेष व संजय खेती करते हैं। जबकि दीपक समेत कई अन्य युवक बेरोजगार हैं। सर्वजीत बीए पार्ट थर्ड का छात्र बताया जाता है। पूजन बीएससी का छात्र है। इसके अलावा चार किशोर आठवीं से 10 वीं कक्षा के छात्र बताये जाते हैं। सोनू बिहारी ई-रिक्शा चालक है और बबलू बाइक का मिस्त्री है। कहीं न कहीं असंतोष, गरीबी और चंद दिनों में करोड़पति बनने की ख्वाहिश ने इन्हें साइबर अपराध के दलदल में धकेल दिया है। पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने कहा कि नवादा पुलिस साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। 20 अपराधियों को मोबाइल व धोखाधड़ी में प्रयुक्त सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बाढ़ से हर साल सैकड़ों किलोमीटर सड़कों को नुकसान,इनकी मरम्मत में हर वर्ष औसतन 400 करोड़ खर्च हो रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *