चीरा चास में दो साल से ठगी करने वाले 11 ठगो के ग्रुप को पुलिस ने सामान सहित गिरफ्तार किया

सभी साईबर अपराधी है बिहार के,चीरा चास में चलता था अड्डा। 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 17ता०बोकारो। पुरे झारखंड में साईबर ठगी का मामला दिनों प्रतिदिन बढता जा रहा है आए दिन ठग लोगो को अपना शिकार बनाने के लिए तरह -तरह के हथकंडा अपना रहे है और लोगो के साथ ठगी कर रहे है। ऐसा ही मामला बोकारो जिले के चीरा चास में बिहार से आये हुए 11ठगो को पुलिस ने दबोचा तब इसकी सारी सच्चाई खुलकर सामने आई। एक जगह बैठ कर सभी ठग लोगो को अपना शिकार बनाकर ठगी करते थे। चास डीएसपी के आदेशानुसार चास थाना प्रभारी के नेतृत्व में सभी ठगो को सामान सहित धर दबोचा गया है। चास थाना में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चास डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया की पुलिस अधीक्षक महोदय को गुप्त सूचना मिली कि चास थानान्तगर्त चिरा चास में संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा एक मकान में छुपकर साईबर ठगी का काम किया जा रहा है। उक्त सूचना के आलोक में एक छापामारी दल का गठन किया गया तथा चिरा चास जाकर जवाहर सिंह के मकान में तालाशी लिया गया। इस क्रम में जवाहर सिंह के मकान के उपरी तल्ले में चौदह लोग मोबाईल के माध्यम से ठगी करते पाया गया, जिन्हें घेरकर पकडने का प्रयास किया गया। इस क्रम में तीन व्यक्ति भागने में सफल रहे। पकडाये व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि सभी लोग बिहार के विभिन्न जिलों से आकर संगठित रुप से जाली दस्तावेज से मोबाईल सीम खरीदकर ठगी का काम पिछले दो वर्षों से कर रहे थे। पकड़ाये गये अभियुक्त के पास से विभिन्न कंपनी का मोबाईल, सीमकार्ड, स्टाम्प, स्पीड पोस्ट टिकट, आदि बरामद हुआ है। बता दें की चास थाना कांड सं0 40/2024 दि० इस संदर्भ में 16.02.2024 धारा 419/420/467/468/471/120बी० भा०द०वि० एवं 66 (सी) / 66 (डी) आई०टी० एक्ट में दर्ज किया गया।  बोकारो पुलिस ने  साईबर अपराधी को एक पूरे ग्रुप का उदभेदन करते हुये गिरफ्तारी की तथा सभी को जेल भेजने की प्रकिया कर रही है।

संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने सांसद संजय सेठ के काम की सरहाना की

बरामद सामान : एण्ड्रॉयेड तथा कीपैड मोबाईल-41 पीस
,एयरटेल तथा जिओ सीम – 36 पीस,लॉटरी के कुपन-04 बंडल,विभिन्न कंपनी के चार्जर 15 पीस,ए०टी०एम० कार्ड 03 पीस ,रजिस्टर- 02 पीस,कॉपी-17 पीस,स्पीडपोस्ट का बारकोड-01 पैकेट,मोहर-18 पीस,स्टाम्प पेड-03 पीस  बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त : अमन कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता मनोज सिंह सा० कशियामा थाना हुलासगंज जिला जहानाबाद 2. विक्रम मंडल उम्र 32 वर्ष पिता श्री देवनारायण मंडल ग्राम थरवारा थाना 12 नियर मस्जिद
,चुन्नु कुमार उम्र 21 वर्ष पिता सीताराम प्रसाद ग्राम बडीमलामा थाना सरमेरा जिला नालंदा बिहार . सतीष मंडल उम्र 45 वर्ष पिता किशोरी मंडल सा० धरवारा थाना-पेपरमीन जिला-दरभंगा, पप्पु कु० उर्फ रश्मि रंजन उम्र 28 वर्ष पिता श्री सतेन्द्र सिंह ग्राम पादुमबिधा थाना बैन जिला नालंदा विहार, दिनकर सिंह उर्फ प्रताप उम्र 39 वर्ष पे० रणधीर सिंह सा० बडीमलाला थाना बेन जिला नालंदा,शिवम कुमार उम्र 18 वर्ष पिता राजीव रंजन सिंह सा० कचरा पो० भेडिया थाना बेन जिला नालंदा,नंदन कुमार उर्फ राजु कुमार उम्र 21 वर्ष पिता बिनोद सिंह सा० पादुमबीधा पोस्ट बनारसी बीघा थाना बेन जिला नालंदा,राकेश कुमार उर्फ कारु उम्र 19 वर्ष पिता श्रीराम सिंह सा० राजाबीघा पो० मंझोष थाना मकदूमपुर जिला जहानाबाद,सिद्धार्थ उम्र 19 वर्ष पिता विजय सिंह सा० बडीमलाला थाना सरमेरा जिला नालंदा, ब्रजेश कुमार उम्र 33 वर्ष पिता मुर्ति सिंह सा० बाकमा थाना भदौर जिला पटना बिहार को गिरफ्तार किया गया।

छापामारी दल  :  प्रवीण कुमार सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चास, खुर्शीद आलम पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चास थाना,पु०अ०नि० केशव कु० महतो चास थाना,पु०अ०नि० अशोक सिंह चास थाना,पु०अ०नि० निशा शाक्या चास थाना,पु०अ०नि० कन्हैया राम चास थाना,स०अ०नि० रंजन मिश्रा चास थाना,आ0/1284 रविद्र सिंह चास थाना,आ0/177 अखिलेश यादव चास थाना, आ0/553 रविशंकर चास थाना,आ0/1132 पंकज कु० जायसवाल तकनीकी कोषांग/38 मनोज महतो,तकनीकी कोषांग शामिल थे।

श्रद्धांजलि अर्पित, निरंतर कार्य बोझ से कार्यक्षमता का ह्रास होता है-मो ज़्याऊद्दीन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *