पुलिस द्वारा एक नाबालिग बच्ची से देह व्यापार का धंधा कराने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.सीतामढ़ी । जिले की पुलिस द्वारा एक नाबालिग बच्ची से देह व्यापार का धंधा कराने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सीतामढ़ी जिले की पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, मेहसौल ओ०पी० अन्तर्गत दिनांक 30.08.23 को सीतामढ़ी अतीथी गृह के सामने मिनी ताज होटल से देह व्यापार में संलिप्त 03 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया और एक युवती को देह व्यपार के चंगुल से मुक्त कराया गया है. पुलिस के मुताबिक दिनांक 30.08.23 को मेहसौल ओ०पी० अध्यक्ष को मेहसौल ओ०पी० अन्तर्गत जिला अतिथि गृह सामने मिनी ताज होटल में देह व्यापार हेतु युवती को लाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी. उसके बाद ओ.पी. थानाध्यक्ष के द्वारा वरीय पदाधिकारी को मामले की जानकारी दी गई. एसपी के निर्देश में सुबोध कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर सीतामढ़ी के नेतृत्व में मेहसौल ओ०पी० के साथ मिलकर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया.एक आरोपी कई बार जा चुका है जेल पुलिस ने पकड़े गए तीनों अपराधकर्मियों के पास से 03 मोबाईल फोन एवं युवती के पास से एक मोबाईल फोन एवं पैकेट से 4000 /- रूपया जप्त किया गया है. इस संबंध में सीतामढ़ी थाना कांड संख्या 677 / 23, दिनांक 30.08.23 दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी हनुमान कुमार पिता भगवान राय का अपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ डुमरा थाना कांड संख्या – 213/16 धारा-394 भा0द0वि0 यानि लूटपाट का मामला दर्ज किया गया था इसके अलावा सोनबरसा थाना कांड संख्या-167/20 धारा 414 भा0द0वि0 एवं 30ए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम व रून्नीसैदपुर थाना कांड संख्या – 669 / 22 धारा 8/20 (b) (i) (A) N.D.P.S. Act, के अलावा धारा-25 ( 1-B )a / 26 / 35 शस्त्र अधि0 के तहत भी मामला दर्ज है और वह कई बार जेल जा चुका

तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *