घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार और कारतूस सहित किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : दिनांक-05 दिसंबर के रात्री करीब 10 बजे पुलिस अधीक्षक बोकारो मनोज स्वर्गीयारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि बी०एस० सिटी थाना अंर्तगत दुदीबाग भुइयां पट्टी में कुछ अपराधिक तत्व के लोग अवैध हथियार के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। सूचना के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा दुदीबाग भुइयांपटी के एक झोपडी से दो युवक के पास से एक अवैध लोडेड देशी कट्टा एवं एक जिंदा गोली बरामद किया गया तथा दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों द्वारा बताया गया कि यह दोनों लूटपाट करने तथा क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के उद्देश्य से रखे थे।
गिरफ्तार व्यक्ति : विकास कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता दुर्गेश साव सा० दुदीबाग बाजार दुर्गा पंडाल के पीछे झोपडी तथा आदित्य कुमार महतो उम्र करीब 19 वर्ष पिता हरेन्द्र महतो सा० दुंदीबाग बाजार पटना खटाल दोनों थाना बी०एस० सिटी, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया गया।
छापामारी दल में शामिल : पु०नि० सुदामा कुमार दास, सिटी थाना प्रभारी,पु०नि० संजय कुमार, सेक्टर 4 थाना प्रभारी,पु०नि० सुभाष चन्द्र सिंह, सेक्टर 12 थाना प्रभारी, पु०अ०नि० प्रभात कुमार,पु०अ०नि० महती बोयपाय,स०अ०नि० उमेश कुमार सिंह,आरक्षी 63, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह,आरक्षी 939, इलियास अंसारी इत्यादी शामिल थे।

चोरी गए पिकअप वाहन को पुलिस ने बिहार से किया बरामद,  चार चोर चढे हत्थे 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *