जाला में अवैध शराब का कारोबार कर रहे दो युवको को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए 45 लीटर बीयर और शराब किया जप्त

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : मिली गुप्त सुचना के आधार पर पिण्ड्राजोरा पुलिस ने थानान्तर्गत गांव जाला में छापेमारी कर घर से अवैध शराब का कारोबार कर रहे दो युवको को गिरफ्तार किया है। जाला के रहने वाले सुबोध कुमार कुंभकार उम्र 25 वर्ष पिता- लुधु कुंभकार एवं आनंद कुंभकार उम्र 48 वर्ष पिता – खेदन कुंभकार के घर में संचालित दुकान में रखे डीप फ्रीजर से बंगाल राज्य से आयातीत कुल 45 लीटर बीयर एवं कुल 4.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में पिण्ड्राजोरा थाना काण्ड सं0-134/24, दिनांक-10.09.2024 धारा-270/271 बी०एन०एस० एवं 47ए एक्साइज एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त सुबोध कुमार कुंभकार एवं आनंद कुंभकार को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। छापेमारी के दौरान सुबोध कुमार कुंभकार के पास से हेवडस 650 एमएल का 21 बोतल,किंगफिशर 650 एमएल का 12 बोतल, टुबरोग 650 एमएल का 3 बोतल,दिल खुश 600 एमएल का एक बोतल,दिल शे 375 एमएल का एक बोतल ,राॅयल स्टेज 375 एमएल का एक बोतल, मैंक डाॅल 180 एमएल का 10 बोतल,स्टर्लिंग रिजर्व 180 एमएल का दो बोतल तथा आनंद कुंभकार के पास से किंग फिशर 650 एमएल का 12 बोतल को पुलिस ने जप्त किया।

झारखंड के आदिवासी- मूलवासी ना कभी झुके हैं और ना कभी रुके हैं।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *