पुलिस ने पकडा 40 टन लदा कोयला ट्रक,माफिया झारखंड से बिहार में कर रहे है तस्करी।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 31ता०बोकारो। बोकारो के विभिन्न इलाकों से कोयला की तस्करी कर अवैध रूप से बिहार की मंडियो में पहुंचाने में लगे कोयला तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ तब हुआ, जब कोयला लदी एक ट्रक को जब्त किया गया। जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह के पास उस ट्रक को तब जप्त किया गया जब वह बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रहा था। ट्रक पर लगभग 40 टन कोयला लदा है,जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जाती है। पुलिस ने संदेह के आधार पर ट्रक को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के क्रम में पुलिस ने जब कोयला के कागजात की मांग की तो ट्रक चालक ने कोई चालान नही दिया। कोयला लादकर ट्रक पुरुलिया से सरायकेला खरसावां के लिए चली थी और उस रास्ते पर नहीं जाकर रामगढ़ की ओर निकल गई थी। रास्ते से भटक कर रहस्य तरीके से ट्रक का रामगढ़ रोड की ओर चला आना संदेह पैदा करता है और पूछताछ के क्रम में पुलिस ने जानकारी हासिल की है उसे पता चलता है कि कोयले की तस्करी में लगा संगठित गिरोह झारखंड एवं बिहार में काफी ताकत के साथ सक्रिय है।

"पर्यटन विहार" की सौगात, पतरातू डैम आपकी संपत्ति है, इसे नुकसान ना पहुंचाएं-मुख्यमंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *