बिहार मे फर्जी आईपीएस के बाद पुलिस ने फर्जी सिपाही को पकड़ा

जयनगर मधुबनी मीडिया हाऊस 28ता.संवाददाता।* जमुई में फर्जी आईपीएस के बाद मधुबनी में धराया फर्जी सिपाही; पुलिस की वर्दी में नकली पिस्टल के साथ घूम रहा था, बोला-3 साल से बॉडीगार्ड ​​का काम कर रहा​​​​​…

मधुबनी जिला के सीमावर्ती जयनगर में एक फर्जी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि जयनगर थाना प्रभारी अंकुर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर इलाके में घूम रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई और उक्त व्यक्ति को रजिस्ट्री कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम सौरभ राय उर्फ सोनल राय बताया और कहा कि वह पिछले तीन साल से बॉडीगार्ड का काम कर रहा है। उसने खुलासा किया कि अपने मालिक के कहने पर उसने पुलिस की वर्दी पहनी और नकली पिस्टल रखा। पुलिस ने उसके पास से वर्दी और नकली पिस्टल बरामद की है। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें की कुछ दिन पहले जमुई जिले में पुलिस ने आपीएस के वर्दी में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया था।

बेगूसराय में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर एक नहीं बल्कि 10 छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *