पुलिस ने अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का किया खुलासा, दो ब्यक्ति गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : पुलिस अधीक्षक बोकारो को गुप्त सूचना  मिली की बरमसिया ओ०पी० अंतर्गत ग्राम- गोपीनाथपुर गोसाईडीह स्थित शम्भु कुमार मांझी के घर में मिनी अवैध अंग्रेजी शराब का फैक्ट्री संचालित किया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक बोकारों के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, जिसके द्वारा उक्त स्थान पर छापमारी किया गया छापामारी के क्रम में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब तथा अंग्रेजी शराब की खाली बोतल, शराब बनाने की मशीन, एवं अन्य समान को बरामद किया गया, इस संबंध में चन्दनकियारी थाना कांड सं0-153/24, दर्ज किया गया है, एवं दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति : शम्भु कुमार मांझी, उम्र-करीब 43 वर्ष, पे०-स्व० त्रिभांग मांझी, सा०- गोपीनाथपुर गोसाईडीह, थाना- चन्दनकियारी (बरमसिया ओ०पी०) जिला-बोकारो तथा दुसरा अभियुक्त सहदेव मांझी, उम्र-करीब 40 वर्ष, पे०-रवि मांझी, सा० झालबरदा कुम्हारडीह, थाना- चन्दनकियारी (बरमसिया ओ०पी०), जिला-बोकारो।
जप्त समान : विभिन्न कंपनी का विदेशी शराब की शराब से भरा कुल-882 बोतल,विभिन्न कंपनी का विदेशी शराब की खाली बोतल कुल 2210 बोतल,शराब बनाने में प्रयोग की जाने वाली मशीन-01,विभिन्न शराब कंपनियों के लेवल-करीब 5,000 पीस, विभिन्न शराब कंपनियों के बोतल का ढक्कन करीब 20,000 पीस,शराब बनाने में प्रयोग किया जाने वाला स्पीटू -करीब 50 लीटर, शराब बनाने में प्रयोग किया जाने वाला ड्रम-02 पीस,शराब के बोतल में भरा जाने वाला पाईप एवं उसके साथ लगा मोटर-02 पीस,गैलेन में करीब 100 लीटर बना हुआ अवैध अंग्रेजी शराब,शराब बनाने में उपयोग करने के लिए विभिन्न प्रकार का दवा,शराब में डालने के लिए केमिकल रंग-25 बोतल एवं अन्य समान।
छापामारी दल में शामिल टीम : प्रवीण कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास,मो० खुर्शीद आलम, पुलिस निरीक्षक चास थाना, कौशलेन्द्र कुमार ओ०पी० प्रभारी बरमसिया ओ०पी०, पु०अ०नि० राहूल सिंह बरमसिया ओ०पी०, आ0-1340 रंजीत कुमार चौधरी,आ०-1528 शिवशंकर प्रसाद,आ0-453 रविन्द्र मांझी, आ0-399 परवेज असरफ, चौ०-4/9 ब्बलू बाउरी एवं अन्य शामिल थे।

दो गुटों के बीच हुई वर्चस्व की लड़ाई में हरवे हथियार से लैस तीन गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *