कुचायकोट थाने की पुलिस ने माधोमठ गांव के समीप 337 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 13ता.दरभंगा: कुचायकोट थाने की पुलिस ने माधोमठ गांव के समीप से 337 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप भी जब्त की है. पकड़े गए तस्कर मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाने के माधोपुर गांव के रविरंजन कुमार व कोटवा थाने के दिपऊ गांव के लवकेश कुमार हैं. जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़े गए तस्कर बोलेरो पिकअप पर शराब लादकर लेकर आ रहे थे. शक के आधार पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो शराब बरामद की गयी. शराब मिलते ही पुलिस ने शराब, पिकअप को जब्त करते हुए तस्कर को हिरासत में ले लिया.

जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन मैनाटांड़ अवस्थित पुस्तकालय का किया उद्घाटन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *