गंडक नहर के पानी में उपलाता हुआ एक युवती का शव पुलिस ने किया बरामद

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.गोपालगंज। गोपालपुर थाने की खालगांव के समीप गंडक नहर के पानी में उपलाता हुआ एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया. शव की शिनाख्त यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाने के जमसड़िया गांव के सदीक अंसारी की बेटी शब्बू खातून के रूप में की गई है. स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं गंडक नहर में शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों में शव की जानकारी लेने को लेकर कौतूहल बना हुआ था. गोपालपुर पुलिस ने शव की शिनाख्त को लेकर तरेया सुजान थाने की पुलिस को सूचना दी थी. सूचना पर तरेया सुजान थाने के थानाध्यक्ष व एडीआरएम की टीम पहुंची. शव की शिनाख्त को लेकर दो दिनों पहले हुई एक घटना को लेकर यूपी पुलिस ने युवती के भाई व उसकी मां को बुलाया. जिससे बाद उन्होंने शव की शिनाख्त की गोपालपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के खालगांव के पास गंडक नहर के पानी में उपलाता हुआ यूपी के युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है. दो लड़कियां कूदी थीं नहर में पुलिस ने बताया कि सेवरही थाने की भगवानपुर गांव के समीप गंडक नहर में दो लड़कियां एक साथ छलांग लगा कर गहरे पानी में कूद गई थीं.

मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के साथ एमजीसीयू में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण संपन्न l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *