अच्छा प्रदर्शन करने वाले डाक कर्मियों को किया सम्मानित l

मोतिहारी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, कहा- बेहतर काम करने वाले को सम्मान का अधिकार

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के अवसर पर और वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम आठ महीने व विशेष ड्राइव के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाक कर्मियों और अभिकर्ता को सम्मानित किया गया। मोतिहारी कोर्ट उप डाक घर प्रांगण में सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद राधामोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार रहे। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का स्वागत संबोधन डाक निरिक्षण पंकज कुमार पंकन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डाक अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य ने किया।_

*बेहतर कार्य करने वाले कर्मी सम्मान के अधिकारी*

मुख्य मेहमान राधामोहन सिंह ने अपने संबोधन में चंपारण डाक प्रमण्डल के बचत खाता खोलने, डाक जीवन बीमा करने, सुकन्या खाता खोलने, सर्वाधिक ट्रांजेक्शन करने वाले, आर्टिकल बुकिंग करने वाले डाक कर्म योगियों को सम्मानित किया। साथ ही कहा कि यहां के डाक कर्मी बेहतर कार्य कर रहे है। बेहतर कार्य करने वाले कर्मी सम्मान के अधिकारी है।कोर्ट उप डाक घर परिसर में अवस्थित होली-डे होम और पार्क को और विकसित करने का आश्वासन दिया। साथ ही डाक अधीक्षक कार्यालय परिसर में एक भव्य पार्क स्थापित करने की घोषणा की।

अगर पूर्णियां में ऐसा हुआ है तो आपके संसदीय क्षेत्र में क्यों नहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *