पुपरी SDM गौरव कुमार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित मिला अवार्ड

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी । सीतामढ़ी जिले ने एक बार फिर अपनी छाप छोड़ी है। राज्य स्तरीय Best Electoral Practices Award–2025 के तहत जिले के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय को BEST DEO (District Election Officer) अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पटना के अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान पुपरी SDM गौरव कुमार
को को प्रशिक्षण एवं क्षमता उनके नवाचारपूर्ण प्रशिक्षण पद्धतियों, सतत क्षमता विकास और उत्कृष्ट टीम वर्क के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिया गया। समारोह में राज्य निर्वाचन अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में यह सम्मान प्रदान किया गया, जो सीतामढ़ी जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है। सीतामढ़ी जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुदृढ़ और सहभागितापूर्ण बनाने की दिशा में SDM गौरव कुमार के नेतृत्व में किए गए समर्पित प्रयासों को इस पुरस्कार ने प्रमाणित किया है। क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन और टीम वर्क के माध्यम से चुनावी तैयारियों को मजबूत बनाने वाले इन प्रयासों ने स्थानीय स्तर पर सफलता हासिल की, बल्कि राज्य पटल पर भी सराहना पाई। यह उपलब्धि निश्चित रूप से लाखों निवासियों के लिए हर्ष और गौरव का क्षण है। साथ ही, यह अन्य जिलाधिकारियों और निर्वाचन कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में उभरा है।
पुपरी SDM गौरव कुमार ने समस्त चुनावी टीम को हार्दिक बधाई। यह सम्मान बिहार के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

सुशील मोदी का बड़ा बयान, कहा- सनातन धर्म को मिटाने वाले 2024 में खुद मिट जाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *